मणिपुर से हैवानियत का ऐसा वीडियो वायरल, जिसे देखकर खुद को इंसान कहने में शर्म आती है


Update:

इस घटना में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार के लिया है।

घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश भर से लोगों ने नाराजगी जाहिर की। संसद में इस मामले को लेकर घमासान हुआ।

मणिपुर घटना पर कुमार विश्वास का ट्वीट

पूरी खबर

मणिपुर में भीड़ ने हैवानियत की हदें पार कर दी हैं। एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबको दहला कर रख दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि 2 महिलाओं को नंगा करके घुमाया जा रहा है, महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ चल रही है।

मणिपुर राज्य पहले ही हिंसा की आग से जल रहा है। ऐसे में वहां से दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 2 महीने पहले का है। खबरों की माने तो वीडियो में नग्न करके घुमाई जा रही महिलाएं कुकी समुदाय की बताई जाती हैं। एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि महिलाओं के साथ पास ही के खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया।

मणिपुर में घाटी में बहुसंख्यक मैत‌ई समुदाय और पहाड़ी बहुसंख्यक कुकी समुदाय के बीच, मैत‌ई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (SC) के दर्जे की मांग को लेकर झड़पें शुरू हुई थी। तब से अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

वीडियो बहुत ही दुखी करने वाला

वीडियो में साफ दिखता है कि 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है। महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ चल रही है। भीड़ में से कुछ दरिंदे महिलाओं को थप्पड़ मार रहे हैं, उनके प्राइवेट पार्ट जबरदस्ती छुए जा रहे हैं। कुकी संगठन ILTF के अनुसार यह महिलाएं कुकी समुदाय की हैं। हिंदुस्तान की खबर के अनुसार संगठन ने दावा किया है कि महिलाओं को पहले नंगा करके घुमाया गया और फिर उनके साथ पास के खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया।

घटना पर पुलिस का बयान आया है

मणिपुर की इस घटना पर पुलिस का बयान भी आया है। मणिपुर पुलिस ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि 4 मई 2023 को हथियारबंद बदमाशों द्वारा दो महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया। इस संदर्भ में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने घाटी और पहाड़ी के सीमांत क्षेत्र के जिलों में तलाशी अभियान चलाया है।

यह भी पढें- यूट्यूब वीडियो देख दांत दर्द का इलाज कर रहे युवक की मौत

वीडियो देख लोग गुस्से में हैं

वीडियो देखकर इतनी शर्म आती है कि हमने इस खबर के साथ वीडियो को पब्लिश ना करने का निर्णय लिया। वीडियो देखकर लोग बहुत गुस्से में हैं और वह सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। हमारे यह खबर लिखने के दौरान Twitter पर भी #ManipurViolence, #मणिपुर, #shameful टॉप ट्रेंडिंग में हैं। आखिर हम कैसा समाज बने हैं, जिनके अंदर इतनी भी संवेदना नहीं है। जिस देश में महिलाओं की पूजा की जाती है, उस देश में महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार वाकई बहुत दुखी करने वाला और गुस्सा दिलाने वाला है।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x