51 सबसे रोचक मनोवैज्ञानिक तथ्य | 51 Interesting Psychology facts in Hindi

नमस्कार दोस्तों ! आज हम आपके लिए कुछ रोचक साइकोलॉजी के फैक्ट्स लेकर आए हैं। इसमें आपको कुछ ऐसे तथ्य भी मिलेंगे जिनको जानने के बाद हम लोगों की मानसिकता और व्यवहार को बेहतर समझ सकेंगे।

साइकोलॉजी के तथ्य (Psychology facts) हमें बहुत हद तक यह बता सकते हैं कि किसी स्तिथि में कोई व्यक्ति क्या महसूस करता है। ये हमें जीवन की कई स्तिथियों में अपने अवचेतन मन को समझकर बेहतर निर्णय लेने में भी मदद कर सकते हैं।

Most interesting Pshycological facts in Hindi

  1. किसी के साथ अधिक समय तक रहने पर आप उसकी आदतों को अपनाने लगते हैं। इसलिए हमेशा अच्छी संगत में रहें। कहावत है ना कि ‘खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है’ 😆।
  2. आप जितना कम बोलते हैं, लोग आपकी बातों को उतनी अधिक अहमियत देते हैं।
  3. लंबे समय तक अकेले रहना आपकी सेहत के लिए एक दिन में 15 सिगरेट पीने के बराबर हानिकारक है।
  4. सबसे अच्छी सलाह वो लोग देते हैं, जो सबसे अधिक समस्याओं में रहे हों।
  5. 18 से 33 साल की उम्र के व्यक्ति सबसे ज्यादा डिप्रेशन में रहते हैं।
  6. मनुष्य का दिमाग आधे से अधिक समय पुरानी यादों को दोहराता रहता है।
  7. जिन लोगों का बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है, उनके रात में देर से सोने कि संभावना अधिक होती है।
  8. जरूरत से ज्यादा सोचने (over thinking) की वजह से हम अवसाद में चले जाते हैं।
  9. जब लोग समूह में बात करते हैं तो लगभग 80% समय वो शिकायत कर रहे होते हैं।
  10. तेज धुन वाला संगीत (fast music) सुनने से हम तनाव मुक्त और खुश अनुभव करते हैं।
A Fact from social media

मनोविज्ञान के रोचक तथ्य

  1. कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा सोता है तो हो सकता है कि वह बहुत दुखी और अकेला महसूस कर रहा हो।
  2. जब हम खुश होते हैं तो हमें कम नींद आती है। (इसीलिए प्यार में पड़ने पर नींद उड़ जाती है😉)
  3. लगभग 69% लोग ‘Phantom vibration syndrom’ के शिकार हैं। इसमें हमें महसूस होता है कि हमारा फोन वाइब्रेट कर रहा है, जबकि असल में फोन वाइब्रेट नहीं कर रहा होता।
  4. जो लोग झूठ बोलने में माहिर होते हैं, वो दूसरों के झूठ को पकड़ने में भी माहिर होते हैं।
  5. यदि हम लगतार नेगेटिव बातें सोचते रहते हैं, तो हमारा शरीर बीमार महसूस करने लगता है।
  6. हमारा मन किसी भी प्रकार की अस्वीकृति को शारीरिक पीड़ा के रूप में अनुभव करता है।
  7. जब हम किसी को बहुत पसंद करते हैं, तो हमारे लिए उसके सामने झूठ बोलना बहुत मुश्किल होता है।
  8. ऑनलाइन शॉपिंग (online shopping) करने और चॉकलेट खाने की लत स्मोकिंग, ड्रग्स और सेक्स की लत से भी ज्यादा खतरनाक होती है।
  9. साइकोलॉजी के अनुसार किसी व्यक्ति के 20 सेकंड से ज्यादा देर तक गले लगने पर, हम उस व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने लगते हैं।
  10. जो व्यक्ति सभी को खुश रखता है, वह अक्सर खुद में अकेला और दुखी रहता है।

Amazing Human Psychology Facts

Psychology fact about dreams
  1. हम कितनी भी कोशिश करें लेकिन यह याद नहीं रख सकते कि हमारा सपना कैसे शुरू हुआ था।
  2. जो लोग अधिक हंसते हैं, उनकी दर्द को सहने की क्षमता अधिक होती है।
  3. प्यार और ड्रग्स लेना, दोनों दिमाग के समान हिस्से को प्रभावित करते हैं। इसीलिए लोग प्यार में नशे का अनुभव करते हैं।
  4. देर रात बात करने पर लोग अधिक सच बोलते हैं। क्योंकि मनुष्य का दिमाग जब थका हुआ होता है तो वह कम सोचता है।
  5. एक गिलास पानी पीने से मनुष्य का दिमाग कुछ समय के लिए 14% अधिक तेजी से काम करता है।
  6. यदि किसी व्यक्ति को छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है, तो वह बहुत नम्र स्वभाव का होता है।
  7. मनोवैज्ञानिक तथ्य है कि नकारात्मक विचारों को कागज पर लिखकर उसे कूड़े में फेंक देना तनाव को कम करता है।
  8. यदि आप किसी से अपना कोई काम करवाना चाहते हैं, तो पहले उसे एक ऐसा काम कहें जिससे वह मना कर दे और फिर अपना काम कहें। ज्यादा चांस है कि वह दूसरी बार मना नहीं कर पाएगा।
  9. 92% लोगों से जब उनके हंसने या रोने की वजह पूछी जाती है, तो वह और तेजी से हंसने या रोने लगते हैं।
  10. जब आप किसी खास से मिलने जा रहे हों तो हाथ में घड़ी पहन लेनी चाहिए। इससे आप अधिक जिम्मेदार प्रतीत होते हैं।
Human psychology facts creative image
  1. आपके चेहरे पर मुस्कान आपकी खूबसूरती को 70% तक बढ़ा देती है।
  2. मनोविज्ञान के अनुसार जो लोग रास्ते पर बहुत तेजी से चलते हैं, ऐसे लोग दिखावा बहुत कम करते हैं।
  3. गौर करिएगा कि जब हम खुश होते हैं तो हम गाने के म्यूजिक पर ध्यान देते हैं और जब हम दुखी होते हैं, तब हम गाने के शब्दों पर ध्यान देते हैं।
  4. साइकोलॉजिकल fact है कि जब आप किसी को हंसाते हैं, तो आप उनको अधिक आकर्षक लगते हैं।
  5. अगर हम झूठ बोलते वक्त अपने आप को शांत रखें और थोड़ा सा शर्मा जाएं, तो हमारा झूठ जल्दी पकड़ में नहीं आएगा।
  6. जो लोग मूर्खतापूर्ण सवालों और बातों पर तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं, वह अधिक बुद्धिमान होते हैं।
  7. अगर हम अपने लक्ष्यों को किसी के साथ share नहीं करते तो हमारे सफल होने के chance अधिक होते हैं।
  8. ज्यादातर लोग जब आपको अपने दुख या मुश्किलें बताते हैं, तो वह आपसे सलाह नहीं बल्कि सहानुभूति चाहते हैं।
  9. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार अकेले में रोना हमें भावनात्मक रूप से मजबूत बनाता है।
  10. नीले रंग का अधिक इस्तेमाल आपकी productivity को बढ़ा सकता है।

लड़कियों से संबंधित मनोवैज्ञानिक तथ्य

Psychological fact about women
  1. महिलाएं किसी राज को औसतन 47 घंटे 15 मिनट से अधिक समय तक छुपा कर नहीं रख सकती।
  2. साइकोलॉजी कहता है कि लगभग 70% महिलाएं सेक्स से ज्यादा चॉकलेट खाना पसंद करती है।
  3. महिलाओं का दिल पुरुषों की तुलना में ज्यादा तेजी से धड़कता है। (यह साइकोलॉजिकल नहीं है)
  4. लड़कियां जिसे बहुत पसंद करती हैं, जब वह सामने हो तो फिर उससे ज्यादा देर तक नजर नहीं मिला सकती।
  5. एक शोध के अनुसार महिलाएं उन्हीं लोगों से ज्यादा बहस करती हैं, जिनकी वह सच में केयर करती हैं।
  6. लड़कियों को अपनी उम्र बताना कभी अच्छा नहीं लगता।
  7. मनोविज्ञान के अनुसार महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक डरावने सपने देखती हैं।
  8. सायकोलॉजी के अनुसार महिलाएं उन पुरुषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं, जो दूसरों को हंसाने का गुण रखते हैं।
  9. लड़कियों से जब कोई सलाह मांगता है, तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। (इसलिए मोबाइल नंबर नहीं, सलाह मांगो 😜)
  10. लड़कियों को ऐसे लड़के अधिक पसंद आते हैं, जो अपने भविष्य को लेकर सजग होते हैं।
  11. महिलाएं बातचीत (communication) में पुरुषों की तुलना में बेहतर होती हैं।

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा ? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। ऊपर दिए गए मनोवैज्ञानिक तथ्यों (psychological facts) में से जिनका अपने अनुभव किया हो, या जो आपको गलत लगते हों, उनके बारे में भी आप हमें कमेंट करके बताएं।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x