Business Ideas for Women : महिलाओं के लिए कम लागत वाले बिजनेस आइडिया

अगर आप महिला या लड़कियों के लिए काम लागत वाले बिज़नेस या घर से हो सकने वाले बिजनस आइडिया की खोज में हैं। तो इस पोस्ट में मैं आपके लिए कुछ परोस रहा हूं।

Small Bussiness for ladies from home : आज के इस पोस्ट में जो बिज़नेस मै आपको बताने जा रहा हूं, वैसे तो ये पुरुष भी कर सकते हैं लेकिन महिलाओं के लिए ये सबसे बेहतर हैं। हमारे यहां खासकर छोटे कस्बों और गांवों की महिलाओं के लिए घर से बाहर जाकर कोई काम करना आसान नहीं होता। कई बार घर की परिस्थिति या कुछ अतिरिक्त आमंदनी के लिए औरतें ऐसे बिजनेस करना चाहती हैं कि उन्हें घर से दूर भी ना जाना पड़े और वो कुछ पैसे भी कमा सकें।

मैं काफी खोजकर और सोच विचार करके वो बिजनेस आइडिया चुनकर लाया हूं, जो औरतों/ महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं। मैंने इनकी सूची बनाते हुए ये भी ध्यान रखा है कि इनकी लागत भी बहुत ज्यादा ना हो और इनके लिए बहुत पढ़ाई लिखाई कि भी जरूरत ना हो।

सिलाई कढ़ाई का बिजनेस –

सिलाई, कढ़ाई और बुनाई आदि का बिजनेस गांव, कस्बे और छोटे बड़े शहरों सभी जगह की महिलाओं के लिए समान रूप से लाभदायक हो सकता है। हमारे गांव और छोटे कस्बों में तो बहुत सी महिलाएं सिलाई और कढ़ाई वगैरह सीखी हुई होती हैं। लेकिन इनमें से अधिकतम महिलाएं इसे बिजनेस का रूप नहीं देती। ज्यादातर महिलाएं घर के कामकाज और परिवार की देखभाल में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उनको सिलाई और बुनाई का काम आते हुए भी खुद के कपड़े भी दूसरी जगह से सिलवाने पडते हैं।

आप भी चाहें तो सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का बिजनेस शुरू कर सकती हैं। सिलाई के काम के लिए एक सिलाई मशीन यदि आपके पास है, तो फिर आप की लागत भी बहुत कम आएगी। सिलाई का बिजनेस आप अपने घर पर रहते हुए ही कर सकती हैं। इसमें आप अपनी सुविधा अनुसार मनचाहे समय पर कार्य कर सकती हैं। अगर आपकी रुचि थोड़ा बड़ा बिजनेस करने की है और आप कुछ पैसे जोड़ लें, तो इस बिजनेस को आप आगे बढ़ाकर और बड़े लेवल तक ले जा सकती हैं। सिलाई के बिजनेस में आगे बढ़ने की संभावनाएं और कई तरीके हो सकते हैं।

कॉस्मेटिक का बिजनेस –

महिलाओं के लिए cosmetics का बिजनेस भी एक बहुत अच्छा बिजनेस है। महिलाएं/लड़कियां ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। उनको ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में अच्छी जानकारी भी हो जाती है। आप चाहे तो अपने घर में ही कॉस्मेटिक्स और अन्य सौंदर्य प्रसाधन संबंधित सामानों का स्टोर खोल सकती हैं। इसमें विभिन्न तरह की क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक, नेल पेंट, आई लाइनर, हेयर बैंड, बिंदी और अन्य बहुत से प्रोडक्ट्स आप थोक के भाव लाकर रिटेल में बेच सकती हैं।

कॉस्मेटिक्स के बिजनेस की इसकी लागत भी बहुत अधिक नहीं है। शुरुआत में आप कम सामान लाकर भी काम शुरू कर सकती हैं। धीरे-धीरे अपने क्षेत्र की जरूरत और ग्राहकों की मांग के अनुसार आप अपने स्टोर में अन्य अनेक आइटम रख सकती हैं। यदि आपको ब्यूटी पार्लर का काम आता है तो कॉस्मेटिक्स के बिजनेस के साथ आप ब्यूटी पार्लर भी चला सकती हैं।

ब्यूटी पार्लर –

ब्यूटी पार्लर लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत अच्छा बिजनेस है। इसके लिए आपको कुछ दिन सीखने की जरूरत हो सकती है। आप चाहे तो ब्यूटी पार्लर से संबंधित कोर्स भी कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर का बिजनेस उन्हीं महिलाओं के लिए अच्छा है जिन्हें इसमें रुचि है। यह ऐसी चीज है जिसमें अधिकतर महिलाओं की रूचि होती है। मैंने देखा है कि कुछ लड़कियां तो खुद का मेकअप करते करते इसकी बहुत अच्छी जानकार हो जाती हैं। उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स की क्वालिटी, कंपनी और उनके सही प्रयोग का बहुत अच्छा ज्ञान हो जाता है।

ब्यूटी पार्लर का बिजनेस ऐसा है जिसे आप चाहें तो अपने घर पर ही शुरु कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर का काम घर पर शुरू करने में लागत की बचत होती है और शुरुआती खर्च बहुत कम आता है। ब्यूटी पार्लर में आप फेशियल, ब्लीचिंग, सिंपल मेकअप करना, बालों का मेकओवर, नेल आर्ट, हेयर रिमूवल, मेहंदी लगाना आदि बहुत से कार्य कर सकती हैं। हालिया समय में ब्राइडल मेकअप भी एक अलग और अच्छा बिजनेस बनकर उभर रहा है। ब्यूटी पार्लर के बिजनेस में आप साथ साथ कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स भी बेच सकती हैं।

खानपान का बिजनेस –

खानपान से जुड़े कार्य के मामले में तो महिलाएं लाजवाब होती हैं। आजकल की लड़कियां को यूट्यूब वह इंटरनेट की सहायता से सीख कर नए-नए व्यंजन भी बहुत स्वादिष्ट बना लेती हैं। खानपान से जुड़ा बिजनेस कस्बे या शहर की महिलाओं के लिए ज्यादा बेहतर है। फिर भी यदि गांव में रहने वाली महिला इससे संबंधित बिजनेस करना चाहती है, तो तरह-तरह के आचार, आलू चिप्स या चटनी वगैरह बनाने का काम कर सकती है। शहर में रहने वाली महिलाओं/औरतों के लिए स्कूल कॉलेज के आसपास कैफे या अपने घर से ही टिफिन सर्विस का बिजनेस भी अच्छा है।

ट्यूशन क्लास –

अगर आपको बच्चों का साथ अच्छा लगता है और आप अपनी बात समझाने में अच्छी हैं, तो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम आपके लिए अच्छा हो सकता है। गांव हो, कस्बा हो या शहर हो, लोग अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं। सभी जगह अच्छा पढ़ाने वालों की जरूरत है। पढ़ाने के बिजनेस में पैसे के साथ साथ एक अलग सम्मान भी मिलता है। साथ ही शिक्षक लगन और मन से पढ़ाकर एक समाज सेवा (social work) का काम भी करता है।

ट्यूशन क्लास का काम भी ऐसा है जिसे आप घर पर रहकर कर सकती हैं। इसमें लागत भी बहुत कम आती है। बस आप थोड़ी पढ़ी लिखी हों, अपनी बात समझाने की कला रखती हों और आप धैर्यवान हों तो यह आपके लिए अच्छा बिजनेस है।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x