आपके पास भी है पिटबुल कुत्ता तो हो जाइये सावधान !

हाल ही में लखनाऊ में ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते। जिस कुत्ते को मालिक ने पाल-पोस कर बडा किया, उसी कुत्ते ने मालिक को काट खाया । दरअसल अमित नाम के शख्स ने पिट-बुल प्रजाति के कुत्ते को पाल रखा था। जिसकी देखभाल वह ओर उसकी मां करते थे । एक दिन अमित बाहर गया हुआ था। मां ओर कुत्ता दोनों घर पर अकेले थे। उसी दौरान कुत्ता किसी बात को लेकर उत्तेजक हो गया। जिसके बाद उसने 80 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने के कारण, उस महिला के शरीर से अत्यधिक खून बहने के कारण हॉस्पिटल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक 80 वर्षीय महिला का फाइल फोटो

कैसे होते हैं पिटबुल कुत्ते

पिटबुल कुत्ता दो प्रजातियों के सहयोग से बनाया गया है। जो लोग कुत्ते को पालने का शौंक रखते हैं। वे इस कुत्ते को डॉग गार्ड कहते हैं। ऐसा मानना है कि बीसवीं सदी के अंत में बुल एंड बेयर फाइट की प्रजाति के क्रॉस ब्रीड से इस कुत्ते को इजाद किया गया था। यह एक उत्तेजक और आक्रामक ब्रीड मानी जाती है। यह बहुत ही चौकन्ना सतर्क एवं फुर्तीला होता है। यह अपने क्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति को घुसने नहीं देता है। इसलिए इसे एक प्रशिक्षित ट्रेनिंग की जरूरत होती है। जिससे यह मालिक और अनजान लोगों की पहचान कर सकें। इस ब्रीड के कुत्ते को खेलना कूदना तथा भागना बहुत पसंद होता है।

पिटबुल कुत्ता

प्रतिबंधित है यह खूंखार जीव

यह खूंखार जीव 24 देशों में प्रतिबंधित है, क्योंकि जब यह किसी व्यक्ति को पकड़ लेता है तो आसानी से नहीं छोड़ता है। हमला करते वक्त यह अपने जबड़े को ऐसे लॉक कर देता है जिसे आसानी से खोला नहीं जा सकता। जब इसका खुद का मन होता है तभी यह जबड़ा खोलता है। वैसे यह भारत में आसानी से मिल जाता है। कई लोग इसे वहां पालते हैं जहां का क्षेत्र अति संवेदनशील होता है या जो लोग अकेले रहते हैं। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने पिटबुल कुत्ते का उपयोग किया था। जिसे बाद में अवार्ड से भी नवाजा गया था। इस कुत्ते का नाम सार्जेंट स्टबी था।

घटना के बाद नगर निगम की टीम ने कुत्ते को लिया हिरासत में

पिटबुल के 80 वर्षीय महिला को हमला करने के बाद नगर निगम की टीम ने 14 दिन की नैतिक हिरासत में ले लिया है। नगर निगम की टीम इस कुत्ते के बदले हुए व्यवहार की जांच करेगी। इस घटना के पश्चात नगर निगम की टीम ने सभी लोगों को हिदायत दी है की वह इस प्रकार के खूंखार प्रजाति के कुत्तों को ना पालें। जिससे वह और अन्य लोगों को इस प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। वैसे नगर निगम ने अभी इस प्रजाति के कुत्ते पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x