15 अगस्त 2023, भारत का कौन-सा स्वतंत्रता दिवस है?

नमस्कार दोस्तों !

आप सभी को हमारे भारत देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई।

Happy 77th independence Day of our India to all of you.

यदि आप ऊपर के दो बधाई संदेश ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको यह समझ आ जाएगा कि आज भारत अपना कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

दरअसल बात यह है कि बहुत से लोग इस Confusion में हैं कि भारत आज अपना कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। तो हमने सोचा इस कन्फ्यूजन और इसके उत्पन्न होने के कारण को हम आपके सामने रखें।

15 अगस्त 2023 को है 77वां स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त 2023 को भारत को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं। भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 था, इसलिए गणित की गणना के अनुसार यह भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है। भारत सरकार की वेबसाइट india.gov.in से भी यह जानकारी कंफर्म होती है कि अधिकारिक तौर पर 15 अगस्त 2023 को भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है।

Screenshot from Indian Govt website

कैसे हो रहा है कन्फ्यूजन

दरअसल हिंदी में कई जगह यह लिखा हुआ मिल जाएगा कि 15 अगस्त 2023 को भारत अपनी आजादी की 76वीं वर्षगांठ मना रहा है। यह बात सही भी है कि आज भारत अपनी आजादी के 76 साल पूरे कर चुका है।

गौर करने की बात है कि आजादी के 76 साल पूरे होने पर 76वीं वर्षगांठ कहना सही है। लेकिन कई जगह 76वीं वर्षगांठ के स्थान पर 76वा स्वतंत्रता दिवस लिख दिया जा रहा है।

जब हम इसको अंग्रेजी में लिख रहे हैं, तो शायद हमारी बधाई संदेश देने की सामान्य प्रवृत्ति से “Happy 76th Independence Day” लिख दिया जा रहा है। हम हिंदी से इंग्लिश में आते आते ‘वर्षगांठ’ शब्द को ‘दिवस’ शब्द के साथ बदल दे रहे हैं।

तो गलती यहीं पर हो रही है। वर्षगांठ का मीनिंग Anniversary हो सकता है लेकिन day नहीं हो सकता।

समझने की कोशिश करें कि 15 अगस्त 2023 को हमारा भारत स्वतंत्रता के 76 साल पूरे करके 76वीं वर्षगांठ और 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यहां 2 शब्दों ‘वर्षगांठ’ और ‘दिवस’ में अंतर को समझना है।

यदि इसको अंग्रेजी में लिखा जाए तो On completing 76 years of independence, our India is celebrating its 76th Independence anniversary or 77th Independence Day on 15th August 2022.

दोस्तों यह महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक समझें और इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करके अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के बारे में लोगों को सही जानकारी दें।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x