UP Police Constable Recruitment 2023 : यूपी पुलिस में 52699 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती करने जा रहा है। पहले इस 40,000 पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही थी। अब नई खबरों के अनुसार पदों कि संख्या बढ़ाकर लगभग 53000 कर दी गई है। भर्ती का विज्ञापन जल्दी ही जारी होने की संभावना है।

जुलाई में भर्ती प्रक्रिया के कार्यों के लिए संस्था के चयन के लिए निविदा

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार भर्ती परीक्षा के आयोजन और भर्ती से सम्बन्धित कार्यों को करने के लिए योग्य संस्था के चयन के लिए टेंडर निकाला जा सकता है। उम्मीद है कि एक बार संस्था का चयन होने के बाद भर्ती प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जाएगी। संभव है कि इसी वर्ष के अंत तक लिखित परीक्षा भी करा दी जाए।

लंबे समय से आ रही है तारीख पे तारीख

यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का इंतजार उत्तर प्रदेश के युवा लंबे समय से कर रहे हैं। नवंबर 2022 में यूपी पुलिस में लगभग 35000 पदों पर भर्ती के लिए कार्यदाई संस्था के चयन के लिए निविदा सूचना निकाली गई थी। तब इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में ही रुचि दिखाई थी।

अब भर्ती प्रक्रिया के लिए दो कंपनियों द्वारा रूचि दिखाएं जाने के कारण इस भर्ती का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। भर्ती का विज्ञापन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक योग्यता और शारीरिक दक्षता परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां अधिकारी के विज्ञापन से स्पष्ट होंगी।

शैक्षणिक योग्यता

यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से अधिकतम 22 वर्ष तक होगी, जबकि महिलाओं के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 25 वर्ष तक होगी।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी रहेगी।

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x