जानकारी में ही बचाव: 2 लड़कियां ATM से पैसे निकालने वालों को कैसे ठग रही थी

मामला बिहार के पटना का है। राजधानी पटना में कंकड़बाग पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर कई वारदात करने का आरोप है। दोनों लड़कियां काजल और स्वीटी ATM से पैसे निकालने वालों को चपेट लगा रही थी।

कैसे लगाती थी चूना

ये लड़कियां एटीएम मशीन में कैश डिस्पेंस होने वाले स्थान पर एल्युमिनियम कि पत्ती फंसा देती थी। जब कोई ATM से कैश निकालने की कोशिश करता तो कैश अंदर ही फंस जाता था। उस व्यक्ति के निकलने के बाद ये दोनों कैश निकालने के बहाने एटीएम में जाती और पत्ती हटाकर पैसे निकाल लेती थी। दोनों लड़कियों का CCTV फुटेज भी बरामद हुआ है, जिसमें लड़कियां वारदात को अंजाम देती देखी जा सकती हैं।

पुलिस ने युवतियों के पास से फ्रॉड में इस्तेमाल होने वाली कैंची, धातु की प्लेट, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और 4500 रुपए भी बरामद किए।

आरोपी लड़कियों की फोटो

मंहगे शौंक ने बनाया खूबसूरती को खुराफाती

बताया जा रहा है कि लड़कियां अपने मंहगे शौंक पूरे करने के लिए इस खुराफात के रास्ते पर चल पड़ी थी। दोनों लड़कियों को मंहगे कपड़ों का शौंक है और मॉल में शॉपिंग करने का शौंक है। इन्हें ऐशो आराम की जिंदगी और महंगी लिपस्टिक का शौंक है।

यह भी पढें- सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल

हो सकता है पूरा गिरोह

पुलिस के मुताबिक ये एक पूरे गिरोह का काम हो सकता है। गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच कि का रही है। विभिन्न न्यूज स्त्रोत से मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों ने बताया कि उन्होंने यह फ्रॉड करने का तरीका YouTube से सीखा है।

जागरूक रहें, सावधान रहें

आजकल फ्रॉड के इतने नए नए तरीके शातिर लोग ढूंढ रहे हैं। एटीएम प्रयोग करने और मोबाइल के प्रयोग में बहुत सावधानी रखनी जरूरी है।

  • यदि ATM मशीन में पैसे या कार्ड फंस जाए तो पुलिस को सूचना जरूर दें। यूंही छोड़कर ना जाएं।
  • ATM कार्ड चोरी हो जाए या खो जाए तो तुरंत बन्द करवाएं।
  • अपना PIN या कोई भी OTP बिना सोचे समझे कभी किसी को ना दें।
  • ATM में लिखे फोन नंबरों या गूगल से मिले बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। ठग इन माध्यमों से अपना नंबर आप तक पहुंचा सकते हैं। जिससे आप खुद ही कॉल करके उनके जाल में फंस सकते हो।
  • अपने बैंक का हेल्पलाइन नंबर अपने पास सेव रखें, नेट प्रयोग करते हैं तो बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट की जानकारी रखें।
  • किसी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई अनजान ऐप डाउनलोड ना करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x