Gas Geyser Vs Electric Geyser | कौन-सा खरीदें

नमस्कार दोस्तों! आप इस पोस्ट पर हैं, यानी आपके मन में गीजर खरीदने का विचार है। लेकिन बाजार में अलग अलग तरह के विकल्प होने के कारण यह दुविधा निश्चित है की कैसा और कौन-सा गीजर लें। आज हम गैस गीजर और इलेक्ट्रिक गीजर के बारे में जानकारी साझा करेंगे और सबसे अच्छा गीजर चुनने के बारे में जानकारी देंगे।

जैसा कि अब सर्दियों का मौसम आ रहा है, तो पानी गर्म करने के लिए गीजर अच्छा विकल्प है। यह कम समय में, कम खर्च में अनुकूल तापमान पर गर्म पानी देता है। आज हम गीजर के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे की आपकी जरूरतों के अनुसार आपको कैसा गीजर लेना चाहिए।

गीजर दो प्रकार के होते है –

  1. इलेक्ट्रिक गीजर – यह गीजर बिजली से चलते हैं। यह अलग अलग क्षमता और सुरक्षा युक्तियों के साथ आते हैं।
  2. गैस गीजर – यह गीजर गैस से चलते हैं। यह भी अलग अलग क्षमता ओर सुरक्षा युक्तियां के साथ आते हैं।

आइए दोनों प्रकार के गीजर को एक एक करके समझते हैं और बाजार में इनके कुछ बेहतर मॉडल्स को जानते हैं।

इलैक्ट्रिक गीजर (Electric Geyser)

यह गीजर बिजली की सहायता से पानी को गर्म करते हैं। इनमें पानी को स्टोर करके एक इलेक्ट्रिक रोड की सहायता से पानी गर्म किया जाता है। क्षमता के आधार पर यह 10 लीटर, 15 लीटर, 25 लीटर और इससे अधिक के भी हो सकते हैं। इनमें सेट किए हुए तापमान पर पानी गर्म होने के बाद, पानी रिजर्व रहता है। जरूरत के हिसाब से पानी उपयोग होने पर उतना ही ठंडा पानी गीजर में जमा हो जाता है। आजकल के अत्याधुनिक गीजर में ठंडा पानी गर्म पानी में मिक्स नहीं होता है। अगर इनकी बॉडी की बात करें तो यह स्टील और प्लास्टिक दोनों में आते हैं।

यह दो प्रकार के गीजर होते हैं-

A.B.S Body storage water geyser – यह कोस्टल एरिया या जहां पानी का TDS ज्यादा होता है, वहां उपयोगी हैं। कोस्टल एरिया के पानी या पानी का टीडीएस ज्यादा होने से इन एरिया के पानी में ऐसे तत्व होते हैं, जो मेटल की बॉडी को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Metal Body storage water geyser – जहां पानी सामान्य हो वहां पर मेटल बॉडी का उपयोग किया जा सकता है, यह दाम में सस्ते होते हैं।

गैस गीजर (Gas Geyser)

यह गीजर गैस के माध्यम से पानी को गर्म करता है। इसमें पानी को स्टोर करने के लिए कोई टैंक नहीं होता है। यह पानी को तुरंत गर्म करता है। इनकी जो क्षमता दिखाई जाती है, वह प्रत्येक मिनट के हिसाब से होती है। जैसे किसी गैस गीजर की क्षमता 5 लीटर है तो इसका मतलब है कि वह 1 मिनट में 5 लीटर पानी गर्म करके निकाल सकता है। गैस गीजर की बॉडी मेटल की बनी होती है। इसको चलाने के लिए LPG सिलेंडर की आवश्यकता होती है। जिससे फ्लेम जलता है, जो पानी को गर्म करता है। इसमें भी हीटिंग नॉब होती है। जो कि आपको अपने हिसाब से फ्लेम सेट करके तापमान सेट करने का आप्शन उपलब्ध कराती है। इसके लिए हमारे पास एक अलग से सिलेंडर की आवश्यकता होती है। यह गीजर इलेक्ट्रिक गीजर से सस्ते उपलब्ध हो जाते हैं।

इलेक्ट्रिक गीजर ओर गैस गीजर में तुलना

गीजर कि कीमत (Geyser Price)

कीमत की तुलना करें तो सामान्य तौर पर इलेक्ट्रिक गीजर थोड़े महंगे हैं। गैस गीजर तुलनात्मक रूप से कम दाम में उपलब्ध हैं।

गीजर रनिंग कॉस्ट (Geyser Running Cost)

इलेक्ट्रिक गीजर की रनिंग कॉस्ट आपके प्रयोग करने के ऊपर निर्भर करती है। क्योंकि किसी भी इलेक्ट्रिक गीजर में 5 लीटर पानी गर्म करने के लिए एक निश्चित समय लगता है। उसके पश्चात उपयोग में न लिया गया गर्म पानी एक समय बाद ठंडा हो जाता है। अगर आपको कम पानी की आवश्यकता है तो भी आपको 5 लीटर पानी गर्म करना पड़ेगा। जिससे ऊर्जा व्यर्थ होती है। गैस गीजर में इस प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता वहां जितना पानी आपको चाहिए, लगभग तत्काल गर्म पानी मिलता है। जिन क्षेत्रों में बिजली के यूनिट रेट कम हैं और बिजली कटौती कम होती हो, वहां पर इलेक्ट्रिक गीजर सही है। जबकि जिन क्षेत्रों में बिजली के यूनिट का दाम ज्यादा है या बिजली कटौती की समस्या है, वहां पर गैस गीजर एक अच्छा और सस्ता विकल्प है।

मरम्मत खर्च (Maintenance Cost)

इलेक्ट्रिक गीजर में शुरुआती दिनों में कोई मरम्मत नहीं चाहिए लेकिन समय के साथ जरूरत पड़ती है, क्योंकि पदार्थ की एक लाइफ होती है। पानी की टंकी में परमानेंट पानी भरा रहने के कारण इलेक्ट्रिक रोड खराब होती है और अन्य सामान भी खराब होता है। दूसरी तरफ गैस गीजर की बात करें तो इसमें मरम्मत का काम कम होता है। अगर होता भी है, तो तुलनात्मक रूप से सस्ता होता है। इसके पार्ट ज्यादा महंगे नहीं होते हैं।

सुरक्षा (Security)

वैसे अच्छी कंपनी के गीजर में सुरक्षा को ध्यान में रख कर ही गीजर का निर्माण किया जाता है। कभी-कभी इलेक्ट्रिक गीजर में इलेक्ट्रिक शॉक का खतरा रहता है। फिर भी कंपनियां बहुत सावधानी पूर्वक इलेक्ट्रिक गीजर का निर्माण करती हैं। आपको इलेक्ट्रिक गीजर का प्रयोग करते समय इलेक्ट्रिक शॉक से बचने के लिए सावधानियां रखनी चाहिए।

वहीं गैस गीजर की बात करें तो इनमे भी अच्छी कंपनियां काफी saftey features दे रही हैं। गैस गीजर को हमें उन बाथरूम में इंस्टॉल करना चाहिए जहां पर हवा का वेंटीलेशन होता है। क्योंकि गैस के जलने से बाथरूम में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है, जिससे दम घुटने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए गैस गीजर को वेंटिलेटेड बाथरूम में या उससे भी बेहतर है की बाथरूम के बाहर इंस्टॉल करें।

बाजार में उपलब्ध कुछ अच्छे इलेक्ट्रिक गीजर

यहां हम अपनी और से रिसर्च करके कुछ अच्छे इलेक्ट्रिक गीजर का सुझाव दे रहे हैं। इसके अलावा आप अपनी इच्छा अनुसार इनसे अलग कोई अच्छे ब्रांड का गीजर भी खरीद सकते हैं।

Bajaj New Shakti Storage Water Geyser

Quality4 Star Rating
Capacity10, 15, 25 litre available
Temperatureएडजस्ट किया जा सकता है
Advance featureSwiri Follow Technology ( पानी उपयोग करने के बाद बचे हुए पानी में ठंडा पानी मिक्स नहीं होगा)
Warranty1 year on product,
2 year on heating element,
5 year on inner tank
Price10 litre- लगभग ₹5000
15 litre- लगभग ₹6000
25 litre- लगभग ₹7000

V-Guard Divino Storage Water Heat Geyser

Quality5 star rating
Capacity10,15, 25 litre
Temperatureएडजस्ट किया जा सकता है
Warranty2 year on product
3 year on heating element
5 year on inner tank
Price10 litre लगभग ₹7000
15 Liter लगभग ₹7500
25 litre लगभग ₹9000

Simit SDS green storage water Geyser plastic body

Quality5 star rating
Capacity10,15, 25 litre
Temperatureएडजस्ट किया जा सकता है
Warranty2 year on products
2 year on heating element
7 year on inner tank
Price15 litre लगभग ₹9000
25 litre लगभग ₹10000

घर के सदस्यों के आधार पर क्षमता चुनें

गीजर खरीदने से पहले हमें निश्चित कर लेना चाहिए कि हमें कितने पानी की आवश्यकता है। उसी के आधार पर हमें अपने गीजर की क्षमता का निर्धारण करना चाहिए। जैसे कि अगर किसी परिवार में दो सदस्य हैं, तो 10 लीटर क्षमता, जहां पर 3 या 4 सदस्य हैं वहां पर 15 लीटर क्षमता, जहां पर चार सदस्य से अधिक हैं वहां पर 25 लीटर क्षमता के गीजर प्रयाप्त हो सकते हैं। लेकिन फिर भी आप अपनी जरूरत और गर्म पानी की खपत के हिसाब से क्षमता तय कर सकते हैं।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x