Father’s Day कब है, इतिहास और महत्व

में

द्वारा

Father’s day क्यों मनाया जाता है? कब मनाया जाता है ? इसकी शुरुआत कैसे हुई? फादर्स डे का भारत और हिंदू संस्कृति से क्या कोई संबंध है? इस लेख में हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। तो आइए विश्व के सभी पिताओं (Fathers) को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए और शुभकामनाएं देते हुए फादर्स डे के बारे में जानते हैं।

Father’s day (पितृ दिवस) का महत्व

व्यक्ति के जीवन में माता और पिता का महत्व तो सभी जानते हैं। लेकिन पुराने समय से ही जितना सम्मान मां की ममता को मिला है, शायद इतना सम्मान पिता (Father) के समर्पण और त्याग को नहीं मिला। माता बच्चे को जन्म देती है, उसका पालन पोषण करती है। वहीं पिता उसका भविष्य संवारने का काम करता है, पिता अपने पुत्र/ पुत्री की खुशी के लिए अपने जीवन में बहुत संघर्ष और त्याग करता है। पिता पूरी तरह से अपना प्रेम भी अपने बच्चों से नहीं जता पाते। वह बच्चों में सभ्यता और श्रेष्ठ व्यक्तित्व विकास के लिए अक्सर कठोरता की एक चादर ओढ़े रहते हैं। पिता अपने बच्चों के लिए एक बहुत अच्छे गाइड और उनके रक्षक होते हैं। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी कितनी ही इच्छाओं का बलिदान कर देते हैं। दुनिया भर में पिता के इसी समर्पण, प्रेम और त्याग को सम्मान देने के लिए Father’s day मनाया जाता है।

Father’s day कब मनाया जाता है

भारत में फादर्स डे (Father’s day in India) हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। विभिन्न देशों में यह अलग-अलग दिन मनाया जाता है। लेकिन भारत समेत विश्व के सर्वाधिक देशों में यह जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। स्विट्जरलैंड में यह है जून के पहले रविवार, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम में जून के दूसरे रविवार, रूस में 23 फरवरी, स्पेन में 19 मार्च और इसी तरह विश्व के अलग-अलग देशों में कई अलग-अलग तारीखों में मनाया जाता है।

इस साल फादर्स डे 19 जून 2022 को मनाया जाएगा।

Father’s day की तारीख

सालFather’s day Date
202219 जून
202318 जून
202416 जून
202515 जून
202621 जून
Dates of Father’s day in upcoming years

Father’s day का इतिहास

Father’s day मूल रूप से भारतीय विचार नहीं है। भारत में यह पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर मनाया जाने लगा है। वैसे यह भारत के बड़े शहरों में अधिक मनाया जाता है लेकिन अब छोटे कस्बों और गांवों तक की युवा पीढ़ी इंटरनेट और सोशल मीडिया पर अपने पिता का सम्मान और धन्यवाद व्यक्त करते हुए इसे मनाती है।

माना जाता है कि फादर्स डे पहली बार 1910 में मनाया गया था। फादर्स डे की शुरुआत बिल्कुल स्पष्ट तो नहीं है, लेकिन 2 कहानियां प्रचलित हैं जो इसका इतिहास बताती हैं।

पहली कहानी है पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमाउंट की। यहां एक खदान विस्फोट में करीब 360 लोगों की जान चली गई थी। तब ग्रेस गोल्डन क्लेटन ने यह चाहा था कि जिन बच्चों ने इस दुर्घटना में अपने पिता को खो दिया है, उनके लिए अपने पिता को याद करने और उनका सम्मान करने का एक दिन स्थापित होना चाहिए। यह घटना सन 1908 की है।

दूसरी कहानी वाशिंगटन की है। यहां की एक लड़की सोनोरा स्मार्ट डॉड ने छोटी उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था। उनकी मां का अपने छोटे बच्चे को जन्म देते हुए निधन हो गया था। इसके बाद सोनोरा और उनके भाई बहनों की देखभाल उनके पिता ने ही की। सोनोरा स्मार्ट को अपने पिता से बहुत प्रेम था। इन्होंने 1909 में मदर्स डे चर्च सेवा के दौरान पहली बार यह सुझाव दिया की मदर्स डे की तरह पिता के सम्मान के लिए भी एक दिन होना चाहिए।

सोनोरा स्मार्ट डॉड ने इसके लिए प्रयास किए। वह चाहती थी कि 5 जून को फादर्स डे घोषित किया जाए क्योंकि इस दिन उनके पिता का जन्मदिन था। लेकिन कुछ कारणवश पहला फादर्स डे स्पोकेन वाशिंगटन में 19 जून 1910 को मनाया गया।

उसके बाद फादर्स डे की अवधारणा धीरे-धीरे अन्य शहरों में पहुंची। साल 1966 राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने प्रथम राष्ट्रपतीय घोषणा जारी कर जून महीने के तीसरे रविवार को पिताओं के सम्मान में, फादर्स डे के रूप में तय किया। फिर 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस कानून पर हस्ताक्षर किये और यह एक स्थायी राष्ट्रीय छुट्टी बना।

फादर्स डे और हिंदू धर्म

जैसा कि हमने आपको बताया कि फादर्स डे भारतीय विचार नहीं है। यह पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर भारत में मनाया जाने लगा है। लेकिन हमारी हिंदू धर्म परंपरा में अपने पूर्वजों के सम्मान और याद के लिए पहले से परंपरा चली आ रही है। भारत में माता पिता को याद करने के लिए हिंदी महीना आश्विन (कुँवार) में हर वर्ष 15 दिन आते हैं जिन्हे पितृपक्ष कहते हैं – अशिवन माह की प्रतिपदा (पड़वा ) तिथि से प्रारम्भ होकर अमवस्या तक चलते हैं। इन दिनों में पूर्वजों को याद करने के साथ साथ वैदिक परम्पराओं अनुसार जल देने का विधान है, जिससे पूर्वज संतुष्ट होते हैं और उनकी आशीष अपने वंशजों को मिलती है।


FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Father’s day कब मनाया जाता है?

भारत समेत विश्व के अधिकतम देशों में फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। हालांकि बहुत से अलग-अलग देशों में यह अलग-अलग दिन भी मनाया जाता है।

फादर्स डे पहली बार कब मनाया गया?

फादर्स डे की शुरुआत से संबंधित दो कहानियां प्रचलित हैं। हम कह सकते हैं कि 1908 वर्जीनिया में इसकी उत्पत्ति हुई लेकिन पहली बार Father’s day 1910 में वाशिंगटन में मनाया गया।


0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x